सीवान में रिटायर्ड आर्मी जवानों के बंद मकान में लाखों की चोरी, डॉग स्क्वाड ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव में रिटायर्ड आर्मी जवानों के बंद मकान में लाखों रुपये की चोरी से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

हसनपुरा. एमएच नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कला गांव में सेवानिवृत्त दो आर्मी जवानों के बंद मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. मंगलवार देर शाम डॉग स्क्वाड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की.

डॉग स्क्वाड ने कई दिशाओं में की जांच

डॉग स्क्वाड ने चोरी वाले मकान से जांच शुरू की और चारों दिशाओं में जाकर सुराग तलाशने का प्रयास किया. जांच के दौरान डॉग सिसवां खुर्द गांव तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद कोई ठोस ट्रेस नहीं मिल सका.

बंद मकान को निशाना बनाकर चोरों ने की चोरी

जानकारी के अनुसार सिसवां कला गांव निवासी विपिन बिहारी सिंह और अमरजीत सिंह के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली थी. दोनों भाई वर्तमान में अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं.

वहीं, उनके एक अन्य भाई मनोज सिंह का परिवार गांव में रहता है. घटना के बाद से गांव में चोरी को लेकर भय और दहशत का माहौल बना हुआ है.

प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी

घटना के दूसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. इस मामले में एमएच नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

चोरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. डॉग स्क्वाड की मदद से मिले सुरागों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Umashankar Ram

लेखक के बारे में

By Umashankar Ram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन