डीएम ने किया अंचल कार्यालय का निरीक्षण
Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 04 Feb 2026 9:30 PM
बुधवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया.इसके अलावा इंगलिश पंचायत में फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति भी देखी.कर्मियों को घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन करते देख डीएम ने संतोष जताया.
प्रतिनिधि,मैरवा. बुधवार को डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया.इसके अलावा इंगलिश पंचायत में फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति भी देखी. कर्मियों को घर घर जाकर रजिस्ट्रेशन करते देख डीएम ने संतोष जताया. उन्होंने किसानो से अपील किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी किसान आइडी अवश्य बनाये. जिलाधिकारी ने नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी नेहा कुमारी को निर्देश दिया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है.इसलिए सभी वार्डों में गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए. कचरा उठाव और सफाई कार्य का टेंडर कैंसिल को लेकर उन्होंने बताया कि नगर पंचायत में वर्तमान में मात्र 37 कर्मी कार्यरत हैं. जो अपर्याप्त हैं. बावजूद इसके विभागीय निर्देशों के अनुरूप कार्य करने को कहा गया है. आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त मानवबल हायर कर व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया गया. हाई मास्ट लाइट के मेंटेनेंस को लेकर डीएम ने बताया कि पूर्व में टेंडर किया गया था. हाइ मास्क लाइट के लिए ईओ को निर्देश दिया गया है. नगर पंचायत में पर्याप्त फंड होने के बावजूद विकास कार्य धीमे होने पर डीएम ने नाराजगी जताई. उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर आपसी खींचतान के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने मुख्य पार्षद एवं कार्यपालक पदाधिकारी को समन्वय बनाकर अधिक से अधिक विकास कार्य निष्पादित करने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा 1.6 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन (टाउन हॉल) का निर्माण प्रस्तावित है. जो एनओसी के कारण अटका हुआ है. जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










