Siwan News : इलाज के दौरान वार्ड पार्षद अमित कुमार राम का निधन

प्रतीकात्मक तस्वीर
Siwan News : गुठनी में मातम: जनसेवा के लिए चर्चित पार्षद अमित कुमार राम नहीं रहे
Siwan News (चंद्र पकाश दुबे) : गुठनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 के पार्षद अमित कुमार राम का शुक्रवार की दोपहर गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जाता है कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और बेहतर इलाज के लिए परिजनों द्वारा उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
आवास पर उमड़ी लोगों की भीड़, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
अमित अपने सरल स्वभाव और सामाजिक कार्यों को लेकर क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. वार्ड की समस्याओं के समाधान को लेकर वे हमेशा सक्रिय रहते थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने में जुट गए. नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है. वहीं, क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
Also Read : Saran News : जलजमाव की समस्या खत्म करने को लेकर प्रशासन अलर्ट, छपरा में ड्रेनेज सिस्टम का हुआ निरीक्षण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










