सीवान शहर के हॉस्पिटल रोड में खुली सेंट्रल बैंक की शाखा, DM बोले-इलाके में बढ़ेंगी आर्थिक गतिविधियां
फीता काटकर शाखा का उद्घाटन करते डीएम | Prabhat Khabar Network
सीवान शहर के हॉस्पिटल रोड पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ हुआ है. जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इसका उद्घाटन किया. इस कदम से क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
सीवान शहर के हॉस्पिटल रोड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. शाखा का उद्घाटन जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, बैंक के आंचलिक प्रमुख पटना राजीव रंजन सिन्हा एवं जिला जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार आम लोगों की सुविधा के साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
आंचलिक प्रमुख राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि बैंक ग्राहकों को आधुनिक और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त, एलडीएम आरबी चौधरी, शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सहित बैंक अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









