ePaper

Video: सिवान में बुलडोजर एक्शन, उत्पाद विभाग ने 1.5 करोड़ की शराब को किया नष्ट

Updated at : 09 Apr 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
Video: सिवान में बुलडोजर एक्शन, उत्पाद विभाग ने 1.5 करोड़ की शराब को किया नष्ट

Siwan News: बिहार के सिवान जिले में प्रशासन ने डेढ़ करोड़ रुपये की देसी और विदेशी शराब को नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई सिवान पुलिस लाइन में की गई, जहां बुलडोजर चलाकर जब्त शराब को कुचल दिया गया. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद अवैध शराब का कारोबार रुक नहीं रहा है. यह शराब सिवान जिले के विभिन्न थानों और उत्पाद विभाग की टीमों द्वारा जब्त की गई थी.

विज्ञापन

Siwan News: सिवान पुलिस लाइन में हुए इस विनष्टीकरण अभियान में उत्पाद विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. उनकी निगरानी में बुलडोजर से शराब की बोतलों को नष्ट किया गया. यह शराब आंदर, चैनपुर, जीबी नगर, मरवा सहित अन्य थानों और उत्पाद विभाग की कार्रवाइयों में पकड़ी गई थी. उत्पाद अधिकारी गणेश चंद्रा ने बताया कि करीब 25,000 लीटर देसी और विदेशी शराब को नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार की जा रही हैं. यह कदम अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस घटना का वीडियो सामने आया है. जिला प्रशासन का यह एक्शन शराब माफियाओं के लिए सख्त संदेश है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 25 जिलों में 13 और 14 अप्रैल को होगी भयंकर बारिश, IMD ने मेघगर्जन पर भी जारी किया येलो अलर्ट

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन