बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, 15 बाइकें बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2024 10:46 PM
छापेमारी कर चोरी की गई 15 बाइक थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर से 4, नरहन से 4, राजपुर से 3 एंव पतार से 4 बाइक बरामद की गई.
रघुनाथपुर. बुधवार को स्थानीय पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों के साथ 15 बाइक बरामद किया है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया की चोरी की गई बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार किये गये हैं, जिसमें पतार से असाव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव निवासी पवन दुबे और एक अन्य चोर को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रघुनाथपुर बाजार स्थित शहीद मैदान से 9 अप्रैल 24 को श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मेला का आयोजन हुआ है. आयोजन स्थल से एक बाइक चोरी हुई. घटना की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए छानबीन किया और एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक के साथ दो चोर को हिरासत में लेने में सफलता मिली. जिसके बाद चोरी की बाइक बरामदी एंव गिरफ्तार दो चोर के निशानदेही पर बुधवार की रात्रि में छापेमारी कर चोरी की गई 15 बाइक थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर से 4, नरहन से 4, राजपुर से 3 एंव पतार से 4 बाइक बरामद की गई. जिन्हें थाना कांड संख्या 89/24 के तहत दो बदमाश को जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर द्वारा बड़े पैमाने पर चोर गिरोह की पर्दाफाश किया है. जिसको लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










