दिव्यांग की गला दबाकर हत्या, शव को पेड़ से लटकाया

सीवान : बिहार में सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव में होली के दिन मंगलवार को करीब 4 बजे शाम में अपराधियों ने एक दिव्यांग युवक की गला दबा हत्या कर दी. उसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया. मृतक का नाम गोविंद कुमार सिंह है जो करसौत निवासी हरेंद्र सिंह […]
सीवान : बिहार में सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव में होली के दिन मंगलवार को करीब 4 बजे शाम में अपराधियों ने एक दिव्यांग युवक की गला दबा हत्या कर दी. उसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया. मृतक का नाम गोविंद कुमार सिंह है जो करसौत निवासी हरेंद्र सिंह का पुत्र था.
मृतक के चाचा सह करसौत पंचायत के मुखिया रामकृष्ण सिंह उर्फ काका की माने तो गोविंद सिंह गांव के काली स्थान के निकट लोगों के साथ फगुआ गा रहे था. फगुआ होने के बाद सभी लोग अपने-अपने घर को चले गये. लेकिन, गोविंद कुमार सिंह वही रुके रह गये. थोड़ी देर बाद लोगों को जानकारी हुई कि गोविंद कुमार सिंह की गला दबा हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है.
गांव के सैकड़ों लोग व परिजन जब मंदिर की तरह भागते हुए पहुंचे तो देखा कि गोविंद कुमार सिंह की मौत हो चुकी है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों के बयान पर एफआइआर दर्ज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




