ePaper

Bihar: सीवान के मैरवा में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत, मृतकों में दो बच्चे शामिल

Updated at : 09 Apr 2024 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: सीवान के मैरवा में ट्रेन से कटकर चार लोगों की मौत, मृतकों में दो बच्चे शामिल

Bihar : बिहार के सीवान में एक बड़ा हादसा हुआ है. ट्रेन के चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी है. मरनेवालों में दो बच्चे शामिल हैं. मरनेवाले सभी एक ही गांव के बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar: सीवान. सीवान में ट्रेन से कटकर चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. मृतकों में दो बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं. घटना मैरवा रेलवे स्टेशन के पास की है. सभी गेहूं काटकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रेल पटरी के किनारे चल रहे बच्चे ट्रेन की चपेट में आने लगे. बच्चों को बचाने के क्रम में महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गयी हैं. सभी एक ही गांव के बताये जा रहे हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए हैं. एक साथ चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है.

गेहूं काट कर घर लौट रही थी महिलाएं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर स्थित मैरवा स्टेशन के समीप स्थित लक्ष्मीपुर की है. दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी. गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए.

Also Read: Bihar: पटना के निजी स्कूल की टाइमिंग में बदलाव, गर्मी को लेकर ग्राउंड असेंबली बंद

बच्चों के बचाने के दौरान मां की हुई मौत

दोनों महिलाओं ने अपने बच्चों को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद वे दोनों भी ट्रेन की चपेट में आ गईं. इससे दोनों महिला और दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. उधर, रेल पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. रेल पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन