भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे BJP नेता, सीवान में निकला कैंडिल मार्च
भरत तिवारी के समर्थन में कैडल मार्च
Bharat Tiwari Case : (राजन कुमार) भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस हिरासत में हुई मौत के विरोध में रविवार की शाम मैरवा नगर में सैकड़ों लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर न्याय की मांग की. भाजपा नेता सौमिल उपाध्याय और धनंजय पांडेय के नेतृत्व में निकला यह मार्च गुठनी मोड़ से शुरू होकर मझौली रोड होते हुए मेन रोड होते हुए राजेन्द्र पार्क पहुंचा.
Bharat Tiwari Case : (राजन कुमार) भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस हिरासत में हुई मौत के विरोध में रविवार की शाम मैरवा नगर में सैकड़ों लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर न्याय की मांग की. भाजपा नेताओं के नेतृत्व में निकले इस मार्च में लोगों ने निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई.
Siwan News:गुठनी मोड़ से राजेंद्र पार्क तक निकला मार्च
भाजपा नेता सौमिल उपाध्याय और धनंजय पांडेय के नेतृत्व में कैंडिल मार्च गुठनी मोड़ से शुरू होकर मझौली रोड और मेन रोड होते हुए राजेंद्र पार्क पहुंचा। वहां भरत भूषण तिवारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
Arrah News: हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग
कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में जलती मोमबत्तियां थीं और उन्होंने घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान न्याय के समर्थन में नारे भी लगाए गए.
भाजपा नेताओं ने सरकार से की निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा नेता ज्वाला सिंह, धनंजय पांडेय और सौमिल उपाध्याय ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मौत बेहद दुखद और गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आती है तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.
Bharat Tiwari Encounter: ‘न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’
नेताओं ने कहा कि जब तक भरत भूषण तिवारी के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनकी आवाज बुलंद होती रहेगी। उन्होंने लोगों से भी न्याय की इस लड़ाई में साथ देने की अपील की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए