भारी मात्रा में शराब बरामद

Updated at : 09 Mar 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब बरामद

. मैरवा थाने की पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने करछुई बाजार से एक स्कार्पियो से 321 लीटर देसी शराब बरामद किया है मौके से तस्कर फरार हो गया.वही धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर दो तस्कर शराब लेकर मैरवा जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मैरवा. मैरवा थाने की पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने करछुई बाजार से एक स्कार्पियो से 321 लीटर देसी शराब बरामद किया है मौके से तस्कर फरार हो गया.वही धरनी छापर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर दो तस्कर शराब लेकर मैरवा जाने के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये. जहां पुलिस जवानों ने दौड़ाकर मिसकरहि से बाइक सहित एक तस्कर को शराब के साथ पकड़ लिया. वही बाइक के पीछे बैठा दूसरा तस्कर ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना रविवार की अहले सुबह की बतायी जा रही हैं. बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपये आंकी गयी है. यूपी निर्मित शराब बाइक और स्कार्पियो से मैरवा के रास्ते सीवान जा रहा था. जिसे पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पकड़ लिया.गिरफ्तार तस्कर की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के सेलौर गांव के रामबाबू कुमार बताया जाता है. इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की स्कार्पियो और बाइक से लगभग एक लाख रुपये की मूल्य की शराब पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर शराब तस्करों की पहचान में जुटी हुई है. इधर दरौंदा. थाना क्षेत्र के अभूई से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए तीस लीटर देसी शराब बरामद किया. इस संबंध में एएसआ विजय कुमार के बयान पर पांच पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में प्रेम कुमार चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, देवानंद चौधरी, सुनैना देवी, सुगंती देवी व हरेंद्र चौधरी पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन