कट्टे के साथ युवक को किया गिरफ्तार, जेल

भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के नगवां से पुलिस ने एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक मो. नईम है. नगवा गांव में बुधवार को दो पक्षों में विवाद होने की सूचना डायल-112 को मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले में शामिल लोगों की जांच की गयी
भगवानपुर हाट. थाना क्षेत्र के नगवां से पुलिस ने एक युवक को कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक मो. नईम है. नगवा गांव में बुधवार को दो पक्षों में विवाद होने की सूचना डायल-112 को मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर मामले में शामिल लोगों की जांच की गयी. इस दौरान एक युवक को कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष रमाशंकर साह ने बताया कि विवाद की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल-112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची और मो. नईम को कट्टा के साथ गिरफ्तार कर थाने लाई. आर्म एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को गुरुवार को जेल भेजा दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










