सीवान: आंदर में मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी, 12 नामजद समेत 50 पर केस

Updated:
विज्ञापन

मैरवा एसडीपीओ कार्यालय में गौरी कुमारी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए

Siwan Ujjain Bangra: आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना से जुड़े वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. मामले में 12 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है.

विज्ञापन

Siwan Ujjain Bangra: आंदर थाना क्षेत्र के उज्जैन बंगरा गांव में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी एसडीपीओ गौरी कुमारी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी. पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

संतोष सिंह की शिकायत पर 12 नामजद समेत 50 अज्ञात पर केस

पुलिस के अनुसार, भीमराव अंबेडकर जयंती के दौरान अभद्र भाषा के कथित प्रयोग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद उज्जैन बंगरा गांव निवासी संतोष सिंह के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया.

घटना को लेकर संतोष सिंह ने 17 अगस्त को आंदर थाना में आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 250/26 दर्ज की. इसमें 12 नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में उज्जैन बंगरा निवासी रितेश राम, सुरेंद्र राम सहित अन्य के नाम शामिल हैं.

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रितेश राम को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया केस

इधर, मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उज्जैन बंगरा निवासी हरिराम की पत्नी गायत्री देवी ने 17 अगस्त की शाम आंदर थाना में आवेदन दिया. इसमें 13 नामजद और 12 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज करने तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है.

इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 251/26 दर्ज की है. पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है.

दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वायरल वीडियो समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन