ePaper

खानपुर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Updated at : 06 Apr 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
खानपुर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर थाना क्षेत्र के खानपुर शिवमंदिर से रविवार की शाम को भगवान श्रीराम, मां सीता व रामभक्त हनुमान की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकली गयी. शिवमंदिर खानपुर से गाजे बाजे के साथ निकली.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बड़हरिया. रामनवमीपर थाना क्षेत्र के खानपुर शिवमंदिर से रविवार की शाम को भगवान श्रीराम, मां सीता व रामभक्त हनुमान की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकली गयी. शिवमंदिर खानपुर से गाजे बाजे के साथ निकली. भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा में धर्मनाथ सिंह,विद्या साह,राजेश सिंह,अर्जुन सिंह,वीरेंद्र साह,अशोक चौरसिया, सुनील चंद्रवंशी के नेतृत्व में रामनवमी की भव्यत्रशोभायात्रा निकाली गयी.जिसमें बड़हरिया पुरानी बाजार के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल थे. शोभायात्रा में युवा जहां बड़े- बड़े ध्वज हाथों में लेकर लहरा रहे थे. वहीं श्रीराम के जयकारे से पूरा बाजार भक्तिमय व राममय हो गया.भगवान श्रीराम, हनुमान, लक्ष्मण सीता,भगवान शंकर आंदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं. बड़हरिया पुरानी बाजार व खानपुर से निकली भव्य शोभायात्रा थाना चौक,जामो चौक, हॉस्पिटल रोड आदि होते हुए रामजानकी मंदिर परिसर पहुंचा, जहां उसका विसर्जन हुआ.. मौके पर बबलू सिंह, राहुल सिंह,लियाकत अली,राजू कुमार, अजय जयसवाल,गुड्डू सोनी, विकास चौधरी, रहीमुद्दीन खान, प्रेमप्रकाश सोनी,राहुल जयसवाल, महेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में दोनों गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए. जय श्रीराम के नारो से भक्तिमय हुआ माहौल गुठनी. प्रखंड में रविवार की दोपहर श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर भव्य झांकी निकाली गई. इस दौरान हाथी, घोड़े, ढोल नगाड़े, बाजे गांजे के साथ युवाओं का उत्साह देखा गया. यह जुलूस भूत नाथ मंदिर से होकर मटिकोडवा, पटेल चौक, गुठनी बाजार, गुठनी चौराहा, तेनूआ मोड़ होकर पुनः मटिकोडवा आकर समापन हुआ. जुलूस में जय श्रीराम की जयघोस से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. जुलूस में श्रीराम झांकी, शंकर भगवान की झांकी, ठाकुर दरबार की झांकी व देशभक्ति झांकी निकाली गई. जगह-जगह श्रद्धालुओं के ठंडे पानी की समुचित व्यवस्था की गयी थी. मौके पर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, बीडीओ डॉ संजय कुमार, सीओ डॉ विकास कुमार, बीपीआरओ कुमार कार्तिकेन, प्रखंड प्रमुख विन्ध्यवासिनी नारायण सिंह, चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख़ सुबोध सिंह, उपस्थित थे. रामनवमी जुलूस में मुस्लिम समाज ने फल-शर्बत बांटा नगर पंचायत के मुस्लिम समुदाय लोगो ने जुलूस में शामिल होने वाले लिए मिष्ठान और शरबत पानी का इंतजाम किया. मौके पर अब्बास हाशमी, गुड्डू अंसारी, नईमुद्दीन हाशमी, गुलाम रसूल, रुस्तम अली समेत मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन