पत्नी निकली पति का कातिल! देवर के साथ मिल दिया वारदात को अंजाम

Updated at : 11 Sep 2016 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी निकली पति का कातिल! देवर के साथ मिल दिया वारदात को अंजाम

सीवान : बिहार के सीवान-पैगंबरपुर सड़क में बंगरा गांव के समीप महाराजगंज थाना पुलिस ने चार सितंबर को मसूरिया के खेत से मानव कंकाल बरामदगी मामले में महाराजगंज थाना पुलिस ने मामले के उद्भेदन में मृतक की पत्नी कांति देवी व उसके देवर काली चरण की संलिप्तता पाते हुए गिरफ्तार कर दोनों को शनिवार को […]

विज्ञापन

सीवान : बिहार के सीवान-पैगंबरपुर सड़क में बंगरा गांव के समीप महाराजगंज थाना पुलिस ने चार सितंबर को मसूरिया के खेत से मानव कंकाल बरामदगी मामले में महाराजगंज थाना पुलिस ने मामले के उद्भेदन में मृतक की पत्नी कांति देवी व उसके देवर काली चरण की संलिप्तता पाते हुए गिरफ्तार कर दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया.

जिस समय पुलिस मानव कंकाल बरामद किया, उस वक्त शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी. शव को फोरेंसिक जांच के लिए पटना भेजा गया. पुलिस ने बताया कि शव ननिहाल में रह रहे छट्ठी लाल मांझी के रूप में की गयी. पुलिस ने छट्ठी लाल का शव होने की पुष्टि मृतक की पत्नी व उसके परिजनों के अलावा ग्रामीणों से भी की.

थानाध्यक्ष मेराज हुसैन ने बताया कि जिस रोज पुलिस मानव कंकाल उठा रही थी, उस रोज मृतक का कोई परिजन देखने तक नहीं आया, जबकि घटनास्थल मात्र एक हजार गज की दूरी पर है. मानव कंकाल बरामदगी के तीन रोज बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ करने पर छट्ठी माझी की हत्या में पत्नी कांति व सहोदर छोटे भाई कालीचरण की संलिप्तता पायी. इसके लिए पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य भी हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि छट्ठी लाल मांझी 27 अगस्त को अपने मूल निवास पचरुखी थाना क्षेत्र के पेंग्वारा से आया था. उसी रात को हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया था. झाड़ी में सात दिनों तक शव सड़ता रहा. शव की बदबू आने पर गांववालों ने इसकी सूचना दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन