इंटर परीक्षा में 458 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Published by : DEEPAK MISHRA Updated At : 06 Feb 2026 10:00 PM

विज्ञापन

53 परीक्षा केंद्रों पर जारी इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को चौथे दिन कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौथे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. कहीं से भी किसी प्रकार के निष्कासन की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

सीवान. 53 परीक्षा केंद्रों पर जारी इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को चौथे दिन कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चौथे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई. कहीं से भी किसी प्रकार के निष्कासन की सूचना नहीं है. दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 46 हजार 411 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें 45 हजार 953 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए. जबकि 458 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में जहां विज्ञान व वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली गई. वहीं दूसरी पाली में कला संकाय व वोकेशनल के छात्रों के लिए हिंदी विषय की परीक्षा हुई. जानकारी के अनुसार पहली में 225 व व दूसरी पाली में 233 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. इस तरह कुल 458 परीक्षार्थी दोनों पालियों की परीक्षा में अनुपस्थित रहे. पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 28 हजार 930 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 28 हजार 705 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी. वहीं, दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 17 हजार 481 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, लेकिन, इसमें 17 हजार 248 परीक्षार्थी शामिल हुए.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन