गोलीकांड के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, की आगजनी व जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गोरेयाकोठी : जामो थाना क्षेत्र के मंझवलिया बाजार के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने मोबाइल व्यवसायी जीतन साह को गोली मार कर घायल कर दिया था. घटना के बाद आक्रोशित बाजार के लोगों ने बुधवार सुबह लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जिससे आवागमन बधित हो गया. आक्रोशित भीड़ […]
विज्ञापन
गोरेयाकोठी : जामो थाना क्षेत्र के मंझवलिया बाजार के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने मोबाइल व्यवसायी जीतन साह को गोली मार कर घायल कर दिया था. घटना के बाद आक्रोशित बाजार के लोगों ने बुधवार सुबह लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर दिया. जिससे आवागमन बधित हो गया.
विज्ञापन
आक्रोशित भीड़ बीच सड़क पर चार मुहानी के पास टायर जलाकर, बेंच से चारों रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था. लोगों का कहना था कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता से तंग आकर यह कदम उठाया गया है.
जिले में अपराध की घटना निरंतर बढ़ती जा रही है. कोई सुरक्षित नहीं है. सड़क जाम होने से गाड़ियों की कतार लग गई थी. लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना है कि बाजार से महज एक किलोमीटर के दायरे में जामो अफ़राद मार्ग पर बाइक सवार दोनों अपराधी हेलमेट पहने हुए थे. उनके मुंह पर रुमाल भी बांधा था. उन लोगों ने जीतन के ऊपर दो गोलियां चलाई थी.
एक गोली बाजू के बगल में लगी और दूसरी गोली जांघ को चीरते हुए टंकी में जा धंसी. जिससे जीतन घायल होकर गिर पड़ा था. लोगों ने जल्दबाजी में सीवान सदर में इलाज के लिए भेज दिया. लगभग एक घंटे जाम के बाद भी पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी. अंततः वहीं के कुछ लोग दुर्गेश यादव, अमित कुमार उर्फ मलाड, मदन सिंह, सुमिया कुमार आदि लोगों ने पहल कर जाम को हटवाया. इसके बाद आवागमन शुरू हो सका.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन