रमजान का चांद दिखा, पहला रोजा आज, तैयारी पूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सीवान/महाराजगंज : माह-ए-रमजान के चांद का दीदा र सोमवार को हुआ. चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गयी. चांद देखे जाने का एलान होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. घरों से निकल कर लोग सड़क पर आ गये और सहरी की तैयारी में जुट गये. बाजार जाकर […]
विज्ञापन
सीवान/महाराजगंज : माह-ए-रमजान के चांद का दीदा र सोमवार को हुआ. चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गयी. चांद देखे जाने का एलान होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. घरों से निकल कर लोग सड़क पर आ गये और सहरी की तैयारी में जुट गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
बाजार जाकर किसी ने नान रोटी की खरीदारी की, तो किसी ने सेवई-दूध की खरीदारी की. शहर के मौलाना शौकत फहमी ने मंगलवार से रोजा रखने का एलान किया. इसके बाद सभी तरावीह की नमाज की तैयारी में जुट गये.
महिलाओं व बच्चियों ने कुरान की तिलावत शुरू कर दी. बच्चे व नौजवान मस्जिद की तरफ चल पड़े. बतादें कि रमजान का चांद देखने के साथ ही इबादतों का पवित्र महीना शुरू हो गया. मंगलवार से रोजा शुरू होगा. इस साल पहला रोजा 14 घंटे 54 मिनट का है. लेकिन मौसम भी कड़ा इम्तिहान लेगा.
रोजे में इन बातों का रखें ध्यान रखें
रोजा में समय का विशेष ख्याल रखें
मस्जिदों में अजान होने से पहले पहुंच जाएं
अपने साथ जनमाज लेकर जाएं
मोबाइल का स्विच ऑफ कर लें या साइलेंट कर लें
पूरे ध्यान के साथ नमाज पढ़ें
बच्चों को लेकर जा रहे हैं, तो उसे शांत रहने को कहें
नमाज के समाप्त होने के बाद इत्मीनान से निकलें
आस-पड़ोस व मस्जिद जाने वाले रास्ते को साफ रखें
पांचों वक्त की नमाज समय के साथ पूरा करें
फिजूल की बातें न करें और न बेवजह समय बर्बाद न करें
सहरी में इनका करें सेवन
सहरी में ज्यादा तला, मसालेदार, मीठा खाना न खाएं, क्योंकि ऐसे खाने से प्यास ज्यादा लगती है. रमजान के महीने में ज्यादा-से-ज्यादा इबादत करें, अल्लाह को राजी करना चाहिए, क्योंकि इस महीने में हर नेक काम का सवाब बढ़ा दिया जाता है.
इफ्तार में इनका करें सेवन
खजूर फायदेमंद है, इसमें आयरन और दूसरे पोषक तत्व होते हैं. तला हुआ खाने से बचें. दही का सेवन करें, केला खाएं. घी-तेल का खाना खाने से प्यास ज्यादा लगती है. प्रोटीन का सेवन अधिक करें. इससे भूख भी कम लगती है और वजन घटने में सहायक होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन