सीवान : मोदी की राजनीति बनावटी : तेजस्वी यादव
Updated at : 01 May 2019 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर/पूर्वी चंपारण/ मुजफ्फरपुर/गोपालगंज/ सीवान : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को शिवहर, पूर्वी चंपारण के सिकरहना, मुजफ्फरपुर के औराई, गोपालगंज व सीवान में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की राजनीति मिलावटी व बोली मिलावटी दिखावटी है. प्रधानमंत्री मुद्दों से भटक गये हैं. वह […]
विज्ञापन
शिवहर/पूर्वी चंपारण/ मुजफ्फरपुर/गोपालगंज/ सीवान : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को शिवहर, पूर्वी चंपारण के सिकरहना, मुजफ्फरपुर के औराई, गोपालगंज व सीवान में चुनाव सभाओं को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की राजनीति मिलावटी व बोली मिलावटी दिखावटी है.
प्रधानमंत्री मुद्दों से भटक गये हैं. वह मस्जिद, मंदिर और पाकिस्तान में उलझे हुए हैं. पिछले चुनाव में किये सभी वादे भूल गये. बिहार को विशेष पैकेज देने की बात कर मुकर गये. उन्होंने कहा कि इस चौकीदार को बिहार की एवं देश की थानेदार जनता सबक सिखायेगी.
तेजस्वी ने कहा कि यह चुनाव देश, संविधान, आरक्षण व लालू जी को बचाने का है. गंगा जमुनी तहजीब व आपसी भाइचारे पर अगर संकट हुआ, तो भाजपाइयों से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं. विरोधियों ने लालू जी को षड्यंत्र कर जेल भेजवा दिया. ये लोग जानते थे कि लालू जी के रहते हम पार नहीं पा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




