28 को शहर के 17 केंद्रों पर होगी आइटीआइ की परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

छपरा (सदर) : बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, पटना द्वारा आयोजित आइटीआइ की परीक्षा आगामी 28 अप्रैल को छपरा शहर के 17 केंद्रों पर होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में निष्पादन को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा एसपी हरकिशोर राय ने सभी 17 केंद्रों पर स्थायी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के अलावा […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, पटना द्वारा आयोजित आइटीआइ की परीक्षा आगामी 28 अप्रैल को छपरा शहर के 17 केंद्रों पर होगी. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में निष्पादन को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा एसपी हरकिशोर राय ने सभी 17 केंद्रों पर स्थायी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों के अलावा तीन उड़नदस्ता तथा पांच गश्तीदल बनाये हैं. पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजकर 15 मिनट तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल आठ हजार 823 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
डीएम ने परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन को ले सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी कराना सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा के दिन परीक्षा में शामिल सभी पदाधिकारी व कर्मी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अपने-अपने संबंधित केंद्रों पर उपस्थित हो जायेंगे. परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग (तलाशी) कराने में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी भी सहयोग करेंगे.
परीक्षा से संबंधित ओएमआर तथा प्रश्न पत्र रखने की व्यवस्था जिला कोषागार में की गयी है, जहां से परीक्षा के दिन सुबह सात बजे से ही संबंधित केंद्रों के लिए परीक्षा ड्यूटी में तैनात किये जाने, मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी जिला कोषागार पहुंचकर प्रश्न पत्र व ओएमआर प्राप्त करेंगे.
दो घंटे 15 मिनट तक चलने वाली इस परीक्षा के दौरान सभी 17 केंद्रों के पांच सौ गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने दिया है. परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ फोटोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी बेंच पर दो से ज्यादा परीक्षार्थी को नहीं बैठाना है.
वहीं यह भी निर्देश दिया गया है कि केंद्र पर कदाचार की स्थिति में परीक्षा रद्द कर दी जायेगी तथा पुनर्परीक्षा नहीं ली जायेगी. ऐसी स्थिति में परीक्षा का संचालन पूरी सावधानी से करना है. वहीं परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान, मोबाइल, ब्लू टूथ, कागज या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट लेकर जाने पर पाबंदी है.
जिला नियंत्रण कक्ष
आइटीआइ की परीक्षा को लेकर 28 अप्रैल को प्रात: छह बजे से संध्या पांच बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्य करेगा. जिला नियंत्रण कक्ष का वरीय प्रभारी अपर समाहर्ता विभागीय जांच भरत भूषण प्रसाद को बनाया गया है.
वहीं नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में कर्मियों एवं अनुसेवियों की प्रतिनियुक्ति का जिम्मा सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा को दिया गया है. वहीं परीक्षा की तैयारियों को ले जिला शिक्षा पदाधिकारी जयचंद प्रसाद श्रीवास्तव ने भी गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक कर कई आवश्यक निर्देश दिये हैं.
परीक्षा को लेकर सभी तैयारियों का निर्देश िदया है
28 अप्रैल को होने वाली बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की आइटीआइ जांच परीक्षा के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को ले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिया गया है. परीक्षा अवधि में कदाचार करते पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी व्यवस्था की गयी है.
सुब्रत कुमार सेन, डीएम, सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










