फाइनल में भिड़ेंगे पटना-पूर्णिया

रघुनाथपुर : प्रखंड के पंजवार गांव स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में नवम राज्य स्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2019 का सेमीफाइनल खेला गया. जिसमें पटना ने शास्त्री नगर गर्ल्स हाइस्कूल पटना को 4-0 से हरा कर फाइनल में जगह बना लिया. वहीं दूसरी सेमीफाइनल में पूर्णिया ने सीवान को 4-0 से हरा […]
रघुनाथपुर : प्रखंड के पंजवार गांव स्थित प्रभा प्रकाश डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में नवम राज्य स्तरीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2019 का सेमीफाइनल खेला गया. जिसमें पटना ने शास्त्री नगर गर्ल्स हाइस्कूल पटना को 4-0 से हरा कर फाइनल में जगह बना लिया. वहीं दूसरी सेमीफाइनल में पूर्णिया ने सीवान को 4-0 से हरा कर फाइनल में जगह बना लिया.
इस खेल के मास्टर ट्रेनर संजय पाठक ने बताया मंगलवार को पटना व पूर्णिया के बीच फाइनल खेला जायेगा. खेल में रेफरी की भूमिका में बिहार हॉकी का संयोजक नेशनल रेफरी रबी रोशन, सुनील विक्रम, अपराजिता कुमारी व शंभु कुमार रहे.
इस मौके पर मैरीकॉम स्पोट्स एकेडमी पंजवार आयोजन समिति के अध्यक्ष घनश्याम शुक्ल, संजय कुमार सिंह, अंबुज कुमार कुणाल, लक्ष्मीकांत सिंह, संतोष सिंह, सुरेश राय, जितेंद्र तिवारी, नागेंद्र माली, कमलाकांत मिश्रा, रमन तिवारी, अमरनाथ दुबे, अशोक चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, मृत्युंजय राम, विनोद तिवारी, पवन तिवारी, विनोद सिंह व मुकेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










