सीवान : पति संग प्रेमिका ने युवक को मारकर घर में गाड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौतन (सीवान) : नौतन थाने के अंगौता हाता गांव में प्रेमिका ने पति व ससुर के साथ मिलकर गांव के ही युवक राम जनम राम की घर बुलाकर हत्या कर दी और घर में ही गड्ढा खोद कर शव को दफन कर दिया. इसका खुलासा उस समय हुआ जब युवक की पत्नी ने पुलिस से […]
विज्ञापन
नौतन (सीवान) : नौतन थाने के अंगौता हाता गांव में प्रेमिका ने पति व ससुर के साथ मिलकर गांव के ही युवक राम जनम राम की घर बुलाकर हत्या कर दी और घर में ही गड्ढा खोद कर शव को दफन कर दिया.
इसका खुलासा उस समय हुआ जब युवक की पत्नी ने पुलिस से पति के चार दिनों से गायब होने की शिकायत की. पुलिस ने जांच के दौरान युवक की प्रेमिका के घर से रविवार की देर रात जमीन खोदकर शव को निकाला. गौरतलब है कि राम जनम राम की पत्नी रीना देवी ने बताया कि राम जनम 14 मार्च की रात यह कह कर घर से गये कि किसी ने फोन कर बुलाया है. उसके बाद वह वापस नहीं आया.
पत्नी के शक के आधार पर 17 मार्च को पड़ोस के मनोज यादव की पत्नी सिंधु देवी को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की. जिसके बाद 17 मार्च की देर रात उसी के घर से पुलिस ने राम जनम के शव को जमीन के अंदर से बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










