ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने मेडिकल अफसर को पीटा
Updated at : 03 Aug 2018 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

शहर के बड़हरिया बस स्टैंड की है घटना, जाम हटाने के दौरान हुई घटना सीवान : गुरुवार को करीब 12:30 बजे अस्पताल रोड के बड़हरिया बस स्टैंड के समीप ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अहमद अली की पिटाई कर दी. जब पुलिस वालों को पता चला की मार […]
विज्ञापन
शहर के बड़हरिया बस स्टैंड की है घटना, जाम हटाने के दौरान हुई घटना
सीवान : गुरुवार को करीब 12:30 बजे अस्पताल रोड के बड़हरिया बस स्टैंड के समीप ट्रैफिक जाम के दौरान पुलिस ने सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अहमद अली की पिटाई कर दी. जब पुलिस वालों को पता चला की मार खाने वाला व्यक्ति सही में सदर अस्पताल में मेडिकल अफसर हैं तो पुलिस वाले डॉक्टर को मनाने के लिए सदर अस्पताल पहुंच गये. एफआईआर दर्ज करने के लिए इंजूरी रिपोर्ट बनवा रहे डॉक्टर अहमद अली से पहले तो पुलिस वालों की बकझक हुई. बाद में जब पुलिस वालों ने माफी मांगा तो डॉक्टर ने एफआईआर दर्ज करने का निर्णय बदल दिया. डॉ अहमद अली ने बताया कि वह बाइक से सदर अस्पताल सरकारी काम से आ गये थे.
बाजार इंडिया के समीप ट्रैफिक जाम होने के कारण मैं कतार में खड़े थे. उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक पुलिस वाला डंडा लेकर आया तथा बिना कुछ कहे डंडा चला दिया. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत से लोग ट्रैफिक नियम का उल्लंघन कर रहे थे. लेकिन पुलिस वाले उन लोगों को कुछ नहीं बोल रहे थे.
उन्होंने बताया कि पुलिस वाले ने प्लास्टिक के डंडे से मारा है तथा उनकी बाहों में जोर का दर्द हो रहा है . डॉक्टर अहमद अली उपचार कराने के बाद घर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




