आईटीआई के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुखद. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर की घटना, गांव में छाया मातम बरात में खाना खाने के बाद किसी का फोन आने के बाद गया था मिलने सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हो रही हत्या से ग्रामीण खौफजदा हो गये हैं. गुरुवार को ही आकोपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद साह के पुत्र की हत्या […]
विज्ञापन
दुखद. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर की घटना, गांव में छाया मातम
बरात में खाना खाने के बाद किसी का फोन आने के बाद गया था मिलने
सीवान : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हो रही हत्या से ग्रामीण खौफजदा हो गये हैं. गुरुवार को ही आकोपुर गांव निवासी मोहन प्रसाद साह के पुत्र की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रामपुर गांव निवासी बलिराम शर्मा के 19 वर्षीय पुत्र आईटीआई के छात्र को विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की राजा की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गयी. जिसके शव को ठिकाने लगाने के लिए रामपुर गांव के 200 मीटर बगल विशुनपुर चंवर में फेंक दिया. ताकि रात को कुत्ता, सियार लाश को नोच डाले और उसकी सुबह पहचान नहीं हो सके. हत्या की जानकारी उस समय हुई जब गांव वाले अहले सुबह शौच करने के लिए खेतों की तरफ निकले तो विक्की की लाश चंवर में मिली. इसके बाद ग्रामीणों के होश उड़ गये.
तत्काल इसकी खबर विकी के घरवालों को दी तो घरवालों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. उसके बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी अभिजीत सिंह को इसकी खबर दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीवान सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बिकी के परिजनों ने बताया शुक्रवार को गांव में ही शचितानंद के यहां बरात आया था.
बिकी बरात में खाना खाने गया था, उसी दौरान किसी की फोन आयी और वह बात करते हुए चला गया. देर रात तक जवाब नहीं आया तो घरवालों को लगा कि बिकी गांव में ऑर्केस्ट्रा देख रहा है. रात के 12:00 बजे के बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. उसी समय घर वाले परेशान हो गये रात को खोजना शुरू कर दिया . लेकिन बिकी का कहीं अता – पता नहीं मिला. बिकी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था. एक साल पहले पटना से तैयारी करने के बाद हथुआ से आईटीआई कर रहा था पिता बलिराम शर्मा विदेश रहते हैं .
हत्या मामले में एएसपी ने की जांच
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी आईटीआई छात्र विकास कुमार शर्मा की हत्या की सूचना मिलने पर शनिवार को सहायक पुलिस अधीक्षक कातेश कुमार मिश्रा ने घटना स्थल व सदर अस्पताल पहुंच कर मामला की जांच की. इस दौरान परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर स्थानीय पुलिस को मामले में अनुशाधान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस मामले की खुलासा जल्द से जल्द पुलिस करने की प्रयास करेगी. शनिवार की सुबह खून से लथपथ शव बरामद किया गया था. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था. घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या के कारणों के संबंध में कुछ पता नहीं चल सका है. युवक प्रतिदिन मीरगंज आईटीआई की पढ़ाई करने जाता था.
विक्की की हत्या के बाद मां व बहन हुईं बेसुध
विक्की की हत्या के बाद मां धर्मशीला देवी सहित तीनों बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. मां अपने इकलौते पुत्र को खोने के बाद बेसुध पड़ी थी. मां रोते हुए बोल रही थी कि मेरा पुत्र किसका क्या बिगाड़ा था कि उसकी हत्या कर दी गयी. अब मैं किसके सहारे जिंदा रहूंगी. परिजनों का कहना था कि बिकी की हत्या कर दूसरे जगह से चवर में लाकर फेंक दिया गया है , क्योंकि वहां खून का धब्बा हल्का दिखाई दे रहा था. विक्की के शरीर में चाकू से करीब 40 जगह पर गोदा गया था. जिससे उसकी मौत हो गयी थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










