VIDEO : सीवान में फर्नीचर व्यवसायी की हत्या के बाद बवाल, पुलिस जीप और घर फूंका, तनाव

सीवान : जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार की देर रातबेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर विधि-व्यवस्था को धता बताते हुए हत्या की घटना को अंजाम दिया है. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर गांव की है. जहां अपराधियों ने घर की छत पर सोये फर्नीचर व्यवसायी की गोली मार […]
सीवान : जिले में अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है. मंगलवार की देर रातबेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर विधि-व्यवस्था को धता बताते हुए हत्या की घटना को अंजाम दिया है. घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर गांव की है. जहां अपराधियों ने घर की छत पर सोये फर्नीचर व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर डाली. हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और बुधवार सुबह से लोगो ने सीवान-आंदर-हुसैनगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के दो वाहन को फूंक दिया है, वहीं दूसरी ओर आरोपी के घर को भी फूंक दिया है.
बताया जाता है कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर निवासी जाहिर अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र और फर्नीचर व्यवसायी राशिद सरकार मंगलवार की रात खाना खाकर अपने घर की छत पर सोया था. जहां रात के करीबी एक बजे उसकी छत पर चढ़ अपराधियों ने उसकी सिर में एक के बाद एक करके तीन गोलियां दाग दी. जिससे राशिद सरकार की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फिर वहां से आराम से चलते बने. गोली की आवाज सुन जब घर वाले छत पर पहुंचे तब तक राशिद की मौत हो चुकी थी. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि हत्यारे घर के पिछवाड़े पाईप के सहारे छत पर चढ़े होगें और हत्या कर फिर उसी रास्ते नीचे उतर फरार हो गये.
घटना की जानकारी मिलने के बाद रात तीन बजे के करीब हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन घटना से नाराज लोगो ने पुलिस को शव लेने से मन कर दिया. जिसके बाद पुलिस को वापस लौट जाना पड़ा. उधर, बुधवार की सुबह से लोगो ने हत्या के विरोध में माहपुर स्थित सीवान-आंदर-हुसैनगंज रोड को जाम कर दिया है. लोग घटना स्थल पर एसपी-डीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
सीवान : दहशत. दुकान फूंके जाने के बाद बढ़ा तनाव, बंद हुईं पूरे शहर की दुकानें, डीएम-एसपी ने संभाला मोरचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




