ePaper

Siwan: 10 लाख रंगदारी नहीं देने पर बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली, इलाके में खौफ

Updated at : 04 Nov 2022 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Siwan: 10 लाख रंगदारी नहीं देने पर बेखौफ अपराधियों ने कपड़ा व्यवसाई को मारी गोली, इलाके में खौफ

Siwan के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया बाजार के उमेश टॉकीज के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाई को अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल व्यवसाई का नाम मनोज प्रसाद गुप्ता है जो बड़हरिया थाना क्षेत्र के मनपूरा निवासी हरिचरण शाह का पुत्र है.

विज्ञापन

Siwan के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया बाजार के उमेश टॉकीज के समीप बाइक पर सवार अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाई को अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल व्यवसाई का नाम मनोज प्रसाद गुप्ता है जो बड़हरिया थाना क्षेत्र के मनपूरा निवासी हरिचरण शाह का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि व्यवसाई मनोज प्रसाद गुप्ता अपनी दुकान गुप्ता वस्त्रालय को बंद करके लगभग 7:00 बजे बड़हरिया बाजार के उमेश टॉकीज के समीप अपने नवनिर्मित मकान को देखने के लिए गए थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधी जो पहले से घात लगाए थे, अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.

10 लाख मांगी थी रंगदारी

बताया जा रहा है कि गोली लगते ही व्यवसाई मनोज प्रसाद गुप्ता जमीन पर गिर पड़े. अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसाई को भगा दिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 17 अक्टूबर को अपराधियों ने फोन करके मनोज प्रसाद गुप्ता से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी. मनोज प्रसाद गुप्ता ने इस संबंध में बगहा गया था ने को लिखित शिकायत भी किया था. पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद अपराधियों ने अपने बुलंद हौसले के साथ व्यवसाई मनोज गुप्ता को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना को लेकर व्यवसायियों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

खबर अपडेट होगी….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन