रीगा में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Apr 2024 10:49 PM
रीगा. थाना क्षेत्र रामनगर वीरता गांव में एक युवक का शव उसके घर से संदेहास्पद स्थिति में मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
रीगा. थाना क्षेत्र रामनगर वीरता गांव में एक युवक का शव उसके घर से संदेहास्पद स्थिति में मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, पकड़ी मठवा पंचायत अंतर्गत रामनगर गांव के वीरता टोला वार्ड नंबर 16 निवासी राम जुल्म राय के 32 वर्षीय पुत्र रविंद्र राय की मौत हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा जितनी मुंह उतने प्रकार की बात बतायी जा रही थी. बताया जा रहा है कि मृतक रविंद्र राय कर्ज के बोझ से दबा हुआ था. कर्ज़ से ज्यादा मानसिक तनाव में रहा करता था. रविवार की देर रात खाना खाकर रविंद्र सो गया. सुबह में उसका शव पाया गया. घटना को लेकर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि रविंद्र राय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. वैसे घटना के कारणों का अनुसंधान किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










