Sitamarhi : यूथ कांग्रेस ने किया रोजगार मेला का आयोजन
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

शहर के गांधी मैदान स्थित ललित आश्रम में शनिवार को यूथ कांग्रेेस की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
सीतामढ़ी
. शहर के गांधी मैदान स्थित ललित आश्रम में शनिवार को यूथ कांग्रेेस की ओर से रोजगार मेला का आयोजन किया गया. बताया गया कि मेला में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया. ब्लिंकिट कंपनी की ओर से उनके एचआर आलोक पांडे एवं चंद्रशेखर द्वारा युवाओं का इंटरव्यू लिया गया, जिसके परिणाम की घोषणा रविवार को की जाएगी. जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि यह सिर्फ़ एक रोजगार मेला नहीं, बल्कि राहुल गांधी के विज़न और प्रेरणा पर यक़ीन रखने वाली एक सशक्त मुहिम है. प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो शम्स शाहनवाज ने कहा कि 20 साल से बिहार में सत्तारूढ़ रहने के बावजूद नीतीश सरकार ने यहां के बेरोजगार नौजवानों के लिए कुछ नहीं किया. इस मौके पर ताराकांत झा, वीरेंद्र कुशवाहा, लालू सदा, विवेक झा, सक्षम कुमार, राम विनय, अमित कुमार, प्रकाश कुमार, सुनील कुमार, शर्मन, अविनाश कुमार, विकास कुमार, दीपेश, सुशील, सोहेल अख्तर समेत अन्य मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










