सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शामिल हुए 3666 परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन
सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, शामिल हुए 3666 परीक्षार्थी

केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वाधान में बुधवार को जिले के आठ केंद्रों पर बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई.

विज्ञापन

डुमरा. केंद्रीय चयन पर्षद के तत्वाधान में बुधवार को जिले के आठ केंद्रों पर बिहार पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई. प्रशासनिक व्यवस्था के बीच एकल पाली में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया. शिक्षा विभाग के रिपोर्ट के अनुसार उक्त परीक्षा में 3666 परीक्षार्थी शामिल तो 934 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उक्त परीक्षा को लेकर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण रूप से कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरा व जैमर लगाया गया था. बताते चले कि उक्त परीक्षा अब तीन अगस्त को आयोजित होगी. बताते चले कि उक्त परीक्षा को लेकर कमला बालिका उच्च विद्यालय, सीतामढ़ी हाई स्कूल डुमरा, उच्च विद्यालय बरियारपुर, मध्य विद्यालय बरियारपुर, एमआरडी बालिका उच्च विद्यालय, श्री लक्ष्मी उच्च विद्यालय, श्री मथुरा उच्च विद्यालय व नगरपालिका मध्य विद्यालय भवदेपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन