Sitamarhi news: जिले के 10 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को मिलेगा वीर पशुपतिनाथ मेडल व प्रशस्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi news: जिले के 10 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को मिलेगा वीर पशुपतिनाथ मेडल व प्रशस्ति पत्र

जिला बल के 10 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य को लेकर इस वर्ष वीर पशुपतिनाथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा जायेगा. इसमें तीन थानाध्यक्ष व तकनीकी शाखा के दो सिपाही शामिल है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिला बल के 10 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य को लेकर इस वर्ष वीर पशुपतिनाथ मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से नवाजा जायेगा. इसमें तीन थानाध्यक्ष व तकनीकी शाखा के दो सिपाही शामिल है. इसको लेकर पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने आदेश निर्गत किया है. जिन पुलिसकर्मियों को उक्त मेडल व प्रशस्ति पत्र के लिए नामित किया गया है, उनमें नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह, नानपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अशोक कुमार, बोखड़ा थानाध्यक्ष पुअनि त्रिपुरारी कुमार राय, तकनीकी शाखा के पुअनि मोसिर अली, पुपरी थाना में पुअनि रश्मि कुमारी, बैरगनिया थाना में पुअनि कविता कुमारी, भासर पुलिस पिकेट प्रभारी पुअनि अनुराग कुमार, तकनीकी शाखा में पुअनि रविकांत कुमार, सिपाही मुन्ना कुमार एवं कफील अहमद शामिल है. आदेश पत्र के मुताबिक, इन पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को नौ अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 9.00 बजे वैशाली जिले के बलिगांव थाना परिसर में आयोजित समारोह में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उक्त समारोह में डीजीपी बिहार विनय कुमार, तिरहुत प्रक्षेत्र मुजफ्फरपुर के डीआइजी चंदन कुशवाहा, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा के भी शामिल रहने की संभावना है. मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 65वीं शहीदी समारोह का आयोजन बलिगांव थाना में किया जा रहा है.

— नौ अप्रैल 1959 को शहीद हुए थे दारोगा पशुपतिनाथ सिंह

नौ अप्रैल 1959 को तत्कालीन पातेपुर थाना के दारोगा पशुपतिनाथ सिंह डाकुओं की टोली से लोहा लेते शहीद हो गये थे. प्रतिवर्ष उन्हीं की याद में बलिगांव में शहीदी मेला का आयोजन किया जाता है. साथ ही उत्कृष्ट कार्य को लेकर तिरहुत प्रक्षेत्र के चार जिलों सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और शिवहर जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया जाता है. इस वर्ष चारों जिलों के कुल 40 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन