सीतामढ़ी: ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Author Baidnath thakur|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

सीतामढ़ी के पुपरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 40 वर्षीय युवक की जान चली गई. एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi Road Accident: सीतामढ़ी जिला के पुपरी नगर परिषद चौक रोड ओवरब्रिज के समीप स्थित रैनबसेरा के पास एक अज्ञात वाहन की ठोकर से करीब 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पुपरी गांव निवासी मोहम्मद मोहिद के पुत्र असरफ राइन के रूप में की गई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला

सड़क किनारे बेहोश पड़ा था युवक, वार्ड पार्षद ने पहुंचाई मदद

जानकारी के अनुसार, मंगलवार अपराह्न करीब 4 बजे ओवरब्रिज रैनबसेरा के समीप स्थानीय लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे लहूलुहान और बेहोश स्थिति में पड़ा देखा. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत वार्ड पार्षद पप्पू मुरारी शिवहरे को दी. सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से एंबुलेंस मंगवाई और जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.

यह भी पढ़ें... मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा, अब Delhi AIIMS की ऑफिशियल Diet Sheet में मिली जगह


सिर में लगी थी गंभीर चोट, डॉक्टर ने घोषित किया मृत

पीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर जख्म था, जिससे काफी खून बह रहा था. हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचे. इसके बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी जिला अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार ठोकर मारी और मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन