ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला

ARMY बनकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, हकीकत खुली तो निकला पंचर बनाने वाला
सोशल मीडिया पर सेना का जवान बनकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और उससे लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती को ठगा और असलियत सामने आने पर हंगामा मच गया.
Facebook Love Scam Bihar: सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और उससे रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. आरोप है कि सकरा थाना क्षेत्र के रहने वाले मो. अरमान ने खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर एक 21 वर्षीय युवती का भरोसा जीता. युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा दिया, सेना की वर्दी और हथियारों के साथ वीडियो कॉल कर खुद को फौजी साबित किया और बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर उससे कई किस्तों में रुपये ले लिए. बाद में जांच में पता चला कि वह सेना का जवान नहीं, बल्कि साइकिल की दुकान पर पंचर बनाने का काम करता है.पीड़िता के आवेदन पर सदर थाना में मुख्य आरोपी मो. अरमान समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती, प्यार का झांसा देकर बनाया शिकार
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 में फेसबुक पर मो. अरमान की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी. रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. आरोपी ने खुद को भारतीय सेना में तैनात जवान बताया और शादी का वादा कर युवती का विश्वास जीत लिया.
यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से लापता युवक का पटना में मिला लोकेशन, परिजनों में बढ़ी अनहोनी की आशंका
मुलाकात से पहले बनवाई आर्मी कटिंग, पहन ली कमांडो ड्रेस
जांच में सामने आया है कि पहली मुलाकात से पहले आरोपी ने सेना के जवानों जैसी हेयरकट कराई और कमांडो ड्रेस पहनकर युवती से मिलने पहुंचा.इतना ही नहीं, वह व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर वर्दी और हथियार दिखाकर खुद को फौजी साबित करता रहा.
कभी बॉर्डर, कभी आतंकियों के कब्जे की कहानी
आरोप है कि मो. अरमान समय-समय पर अलग-अलग बहाने बनाकर युवती से रुपये मंगवाता रहा.कभी खुद को पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी पर तैनात बताता, तो कभी आतंकियों के कब्जे में फंसा होने की कहानी सुनाकर तत्काल पैसों की जरूरत बताता. युवती उसके झांसे में आती रही और कई बार ऑनलाइन रुपये भेजती रही.
यह भी पढ़ें... मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा, अब Delhi AIIMS की ऑफिशियल Diet Sheet में मिली जगह
शादीशुदा होने का खुलासा, फिर धमकी और मारपीट का आरोप
कुछ समय बाद युवती को जानकारी मिली कि आरोपी पहले से शादीशुदा है. इसका विरोध करने के लिए वह अपनी मां और चाचा के साथ आरोपी के घर पहुंची. आरोप है कि वहां आरोपी और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे तथा हथियार दिखाकर जान से मारने और वहीं दफना देने की धमकी दी. भयभीत युवती ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी.
यह भी पढ़ें... महिला से तीन लाख की रंगदारी मांगी, घर में तोड़फोड़.,बुजुर्ग महिला ने 7 पर कराया FIR
डिजिटल सबूत पुलिस के हाथ
पीड़िता ने पुलिस को आरोपी की कथित वर्दी और हथियार वाले फोटो, व्हाट्सएप वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट तथा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं. पुलिस इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sumit Kumar
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










