महिला से तीन लाख की रंगदारी मांगी, घर में तोड़फोड़.,बुजुर्ग महिला ने 7 पर कराया FIR

Author Shayam kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

महिला से तीन लाख की रंगदारी मांगी, घर में तोड़फोड़.,बुजुर्ग महिला ने 7 पर कराया FIR

मुजफ्फरपुर के मुरादपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला ने निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ और तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घटना के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर जिला के मनियारी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में बाधा पहुंचाने और तीन लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला आया है. इसे लेकर गांव की 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला नसीमा खातून ने मनियारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने गांव के ही सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा, अब Delhi AIIMS की ऑफिशियल Diet Sheet में मिली जगह

मजदूरों के साथ गाली-गलौज और मकान में तोड़फोड़

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, बीते 6 जुलाई की सुबह आरोपी लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर नसीमा खातून के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे. आरोपियों ने मारपीट करते हुए काम रोक दिया और तीन लाख रुपये रंगदारी की मांग की. जब पीड़िता और मजदूरों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने मजदूरों के साथ भी गाली-गलौज की. इसके बाद उन्होंने बन रहे मकान में तोड़फोड़ की और निर्माण कार्य को काफी क्षतिग्रस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर से लापता युवक का पटना में मिला लोकेशन, परिजनों में बढ़ी अनहोनी की आशंका

पुलिस से शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने उन्हें और मजदूरों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर इस घटना की पुलिस से शिकायत की गई, तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा. इस धमकी के बाद से पीड़िता और उनके मजदूर सहमे हुए हैं. बुजुर्ग महिला की शिकायत पर मनियारी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश व मामले की छानबीन में जुट गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन