मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा, अब Delhi AIIMS की ऑफिशियल Diet Sheet में मिली जगह

Updated:
विज्ञापन

मिथिला के मखाना का बड़ा जलवा,

एम्स दिल्ली ने मिथिला के मखाना को अपनी आधिकारिक डाइट शीट में शामिल किया है। यह गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

विज्ञापन

AIIMS Diet Sheet Makhana: भारत के मखाना क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण सामने आया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के मदर एंड चाइल्ड यूनिट की आधिकारिक डाइट शीट में अब मखाना को शामिल कर लिया गया है. मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस बड़ी उपलब्धि के पीछे दरभंगा जिले के मनीगाछी एमआइडीएएस फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी (एफपीसी) बिहार के चेयरमैन राजीव रंजन के अथक प्रयास, लगातार बैठकें और वैज्ञानिक संवाद की अहम भूमिका रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें.. मुजफ्फरपुर से लापता युवक का पटना में मिला लोकेशन, परिजनों में बढ़ी अनहोनी की आशंका

महीनों के वैज्ञानिक संवाद के बाद मिली बड़ी सफलता

राजीव रंजन ने बताया कि पिछले कई महीनों से वे एम्स के पोषण सलाहकारों और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ मखाना के पोषण मूल्य, वैज्ञानिक शोध और स्वास्थ्य लाभों पर लगातार चर्चा कर रहे थे. इन वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर एम्स के विशेषज्ञों की टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि मखाना मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए अत्यंत पौष्टिक और सुपाच्य आहार है. इस सहमति के बाद ही इसे आधिकारिक डाइट शीट में जगह दी गई. राजीव रंजन के अनुसार, यह पूरे मखाना उद्योग, लाखों किसानों और बिहार की सांस्कृतिक पहचान की बड़ी जीत है.

यह भी पढ़ें.. पति ने दुबई से भेजे थे बीमार पत्नी के इलाज के लिए पैसे, पश्चिम बंगाल से खाता हो गया फ्रीज , दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

मखाना के पोषण गुण और किसानों को होने वाला लाभ

विशेषज्ञों के मुताबिक, मखाना उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स का उत्कृष्ट स्रोत है. कम वसा (लो-फैट) और ग्लूटेन-फ्री होने के कारण यह आसानी से पच जाता है, जो मरीजों के लिए आदर्श है. कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि एम्स जैसे सर्वोच्च चिकित्सा संस्थान द्वारा मखाना को अपनाने से मिथिला क्षेत्र सहित देश के लाखों मखाना उत्पादक किसानों की आय बढ़ेगी और मखाना उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी. यह देश के इस सुपरफूड को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन