बैडमिंटन टूर्नामेंट में उमेश व संजय की जोड़ी विजयी

Updated at : 24 Feb 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन टूर्नामेंट में उमेश व संजय की जोड़ी विजयी

बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व पुलिस टीम के बीच बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व किया गया.

विज्ञापन

बैरगनिया. थाना परिसर में रविवार को बिहार पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि व पुलिस टीम के बीच बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व किया गया. खेल समापन के बाद उमेशचंद्र जायसवाल व संजय कुमार की जोड़ी को विजेता तथा मो रिजवान व राजेश कुमार की जोड़ी को उप विजेता घोषित किया गया. इसी प्रकार तीसरे स्थान पर स्थानीय विद्युत विभाग के जेई संतोष कुमार रमण व अमित कुमार टिल्लू रहे. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार की जोड़ी को चौथा स्थान मिला. नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मो बसीर अंसारी, पत्रकार विश्वनाथ चौधरी एवं काली मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज जायसवाल द्वारा विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहे टीम को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट के अंपायर (रेफरी) के रूप में डॉ संजय कुमार एवं प्रहलाद गुप्ता थे. थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व में बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न हुआ. मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक मनीता कुमारी, दारोगा बलराम प्रसाद, कुमोद कुमार सिंह व सुशील कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन