गिसारा में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे सेंटर सील

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 26 Aug 2025 10:15 PM

विज्ञापन

डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौनी अंतर्गत गिसारा में अवैध रूप से संचालित फैमिली अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे सेंटर पर छापेमारी किया.

विज्ञापन

डुमरा. डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परसौनी अंतर्गत गिसारा में अवैध रूप से संचालित फैमिली अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे सेंटर पर छापेमारी किया. जांच के क्रम में केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक मानकों की अनुपलब्धता पाई गई. टीम ने निर्धारित मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर उक्त अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे सेंटर को विधिवत सील कर दिया. टीम द्वारा बताया गया कि नियमों के विपरीत इस प्रकार की चिकित्सा संस्थानों का संचालन पूरी तरह अवैध है व जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है. वहीं, डीएम ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बगैर अनुमति व गैरकानूनी तरीके से संचालित किसी भी अस्पताल, नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड या एक्सरे केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी. इस कार्रवाई में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ तारिक, हेल्थ मैनेजर व पीएचसी परसौनी के अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन