Sitamarhi : पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Sitamarhi : पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन

औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी

. इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के तत्वावधान में मंगलवार को नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व बल कर्मियों ने राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. कमांडेंट संजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले ये वीर सदा अमर रहेंगे. पुलिस स्मृति दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति समर्पण, निष्ठा और साहस की भावना को सशक्त करने की प्रेरणा देता है. इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट अपूर्व आदित्य, संदीप कड़वासरा, असिस्टेंट कमांडेंट(चिकित्सा) सुमित कुमार चौरसिया, असिस्टेंट कमांडेंट रंजीत कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी व बल कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन