Sitamarhi : डुमरा रोड में धू-धू कर जला ट्रांसफॉर्मर, कई मोहल्ले में बिजली गुल
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

ओरियंटल मवि के सामने शनिवार की शाम बिजली का ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया.
विज्ञापन
Sitamarhi : सीतामढ़ी
. शहर के डुमरा रोड में ओरियंटल मवि के सामने शनिवार की शाम बिजली का ट्रांसफॉर्मर धू-धू कर जल गया. इस दौरान करीब एक घंटे तक भागम भाग और अफरातफरी की स्थिति बन गयी. सूचना के करीब 30 मिनट के बाद डायल 112 पुलिस टीम पहुंची. इसके बाद जिला मुख्यालय डुमरा से फायर बिग्रेड की गाड़ी आयी तथा आग को काबू में किया. आग से पूरा ट्रांसफॉर्मर खाक हो गया. वहीं, डुमरा रोड, आदर्शनगर, जयप्रकाश पथ, फिजिकल गली समेत अन्य मोहल्ले में बिजली गुल हो गयी. उमस भरी गर्मी में लोग बुरी तरह परेशान रहे. उधर, ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद सड़क पर राहगीर, वाहन चालक व ठेला पर सामान बेचने वाले दुकानदार इधर उधर भागने लगे. हालांकि आग से किसी दुकान को नुकसान नहीं पहुंचा है. आग बुझाने के क्रम में डुमरा रोड में कुछ देर तक यातायात प्रभावित हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










