Sitamarhi: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, 1.55 लाख जुर्माना
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

जिला खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.
विज्ञापन
— जिला खनन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
— भिस्वा नदी में किया जा रहा था बालू का अवैध खनन
परिहार.
जिला खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. मौके से चालक खनन टीम को चकमा दे कर फरार हो गया. हालांकि ट्रैक्टर को टीम ने जब्त कर थाना के हवाले कर दिया है. मामले में खनन निरीक्षक सौरभ अभिषेक के लिखित बयान पर चालक व ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी के अनुसार, परिहार दक्षिणी पंचायत मे खनन विभाग की टीम के छापेमारी में भिस्वा नदी से अवैध रूप से बालू उठाव कर ला रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. विभाग की कारवाई देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर पहले भागने के फिराक में था, लेकिन वो कामयाब नही हुआ, कुछ दूरी पर जाकर एक खेत में ट्रैक्टर छोड़ चालक फरार हो गया. खनन निरीक्षक अभिषेक ने बताया कि जब्त अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को खींच कर थाने में खड़ा कर दिया गया है. अवैध खनन अधिनियम के तहत ट्रैक्टर (बीआर 30वाइ 7545) के मालिक सहित चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही खनन मामले में 1.55 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










