शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवक गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम बरियारपुर हाइस्कूल के पास शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम बरियारपुर हाइस्कूल के पास शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान मेहसौल पूर्वी निवासी मो शबाब अख्तर, सुरसंड थाना क्षेत्र के सुंदही गांव निवासी कृष्ण कुमार एवं बथनाहा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी श्याम कुमार के रुप में की गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. टेंपो से 120 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान नुनिया टोला बसुश्री चौक पर जांच के दौरान एक टेंपो से 120 लीटर शराब बरामद किया गया. वहीं, चालक व तस्कर मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. पीएसआइ सुमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है. बताया है कि तस्करी में प्रयुक्त टेंपो(बीआर 30 पीए 1652) जब्त कर लिया गया है. फरार तस्कर की पहचान नुनिया टोला निवासी लड्डु कुमार बताया गया है. इस संदर्भ में नगर थाना में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन