दो गुटों में मारपीट में महिला समेत तीन जख्मी, प्राथमिकी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Jun 2025 6:56 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव में दो गुटों के बीच मारपीट में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों एक गुट के अंजनी कुमार सिंह की पत्नी सिंधु देवी एवं दूसरे गुट के संतोष कुमार सिंह की पत्नी पिंकी देवी एवं सुबोध कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के रामपुर गंगौली गांव में दो गुटों के बीच मारपीट में महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गये. जख्मी लोगों एक गुट केे अंजनी कुमार सिंह की पत्नी सिंधु देवी एवं दूसरे गुट के संतोष कुमार सिंह की पत्नी पिंकी देवी एवं सुबोध कुमार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. दोनों गुट के द्वारा थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक गुट के सिंधु देवी के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में स्व कैलाश सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह, पिंकी देवी एवं सुबोध कुमार सिंह को आरोपित किया गया है. बताया है कि संध्या के समय खाना बना रही थी. इसी समय सभी आरोपित पहुंंचकर अनावश्यक रुप से गाली-गलौज किया तथा लाठी डंडा एवं तेज हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. वहीं, गर्दन से सोने की चेन भी छीन ली. दूसरे गुट के संतोष कुमार सिंह के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में अंजनी कुमार सिंह, सिंधु देवी, अनुराग कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में लाठी, डंडा व रॉड से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं, कहा है कि पत्नी पिंकी देवी के गले से सोने का चेन छीन लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन