sitamarhi news : भुतही के शहीद कर्बला कमिटी द्वारा तीन दिवसीय मन्नत ताजिया शुरू

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 19 Apr 2025 10:14 PM

विज्ञापन

तीन दिवसीय मन्नत ताजिया का उद्घाटन भुतही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय पंजियार, संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन व मो जिब्राइल समेत अन्य ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

सोनबरसा. प्रखंड क्षेत्र के भुतही चौक स्थित शहीद कर्बला कमिटी के तत्वाधान में तीन दिवसीय मन्नत ताजिया का उद्घाटन भुतही थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व मुखिया मनोज कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय पंजियार, संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन व मो जिब्राइल समेत अन्य ने फीता काटकर किया. थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि आपसी प्रेम व भाइचारे के साथ ताजिया मनायें. मन्नत ताजिया की कारीगरी और नक्काशी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही. ताजिया का निर्माण शमसुद्दीन ने मो शफी के सहयोग से किया. कारीगर शमसुद्दीन ने बताया कि ताजिया के निर्माण में तीन महीने का समय लगा. आठ खंड के ताजिया की उंचाई 70 फुट है. तीन दिवसीय ताजिया का समापन 21 अप्रैल को होगा. ताजिया समिति के अध्यक्ष मो हुसैन व सचिव सरवर अली उर्फ राजा ने बताया कि यह ताजिया लोगों की मन्नतें पूरी होने की निशानी है. ताजिया के समीप मेला का आयोजन किया गया है. मौके पर हनुमाननगर मुखिया प्रतिनिधि मो ज्याउद्दीन उर्फ तन्नु, समाजसेवी मो कमर अख्तर, कमिटी के सदस्य मोसाहीद हुसैन उर्फ गुडडू, तहसीन, अशरफ सिंघानिया, अख्तर आलम, मो करीम, शहाबुद्दीन, नूरहसन, मो सकीम, इम्तियाज, फूल मोहम्मद, ईद मोहम्मद, मो नवाब, मो अरशद अली, सुरेंद्र साह व विवेक कुमार समेत दर्जनों मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन