ePaper

मॉनसून का प्रवेश, छिटपुट बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Updated at : 19 Jun 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
मॉनसून का प्रवेश, छिटपुट बारिश से मौसम हुआ सुहाना

जिले में मॉनसून का प्रवेश हो गया है. बुधवार से जिले में किसी इलाके में बुंदाबांदी, तो किसी इलाके में मॉनसून की छिटपुट बारिश शुरु हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. जिले में मॉनसून का प्रवेश हो गया है. बुधवार से जिले में किसी इलाके में बुंदाबांदी, तो किसी इलाके में मॉनसून की छिटपुट बारिश शुरु हो गयी. रात भर टिप-टिप बारिशों का दौर चलता रहा. इससे लोग कई दिनों बाद आराम की निंद सो सके. मॉनसून आने के साथ ही पसीने वाली गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है. आसमान में बादलों का डेरा लगा हुआ है. बीच-बीच में पुरवइया हवा चल रही है, जिससे जिले का मौसम फिलहाल सुहाना बन गया है. गुरुवार की सुबह भी अलग-अलग इलाकों में आंशिक बारिश हुई. कई इलाकों में बुंदाबांदी, तो कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई. सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाये रहे, जिसके चलते मौसम सुहाना बना रहा. हालांकि, दोपहर चार बजे के बाद आसमान थोड़ा साफ हुआ, तब जाकर धूप खिली. इसके बाद फिर से थोड़ी गर्मी बढ़ी. इस संबंध में जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम इश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में कहीं पांच तो कहीं इससे अधिक एमएम बारिश हुई. गुरुवार को करीब एक घंटे तक धूप खिली. वहीं, शुक्रवार को भी करीब दो घंटे धूप खिलेंगे. बांकी समय आसमान में बादल छाये रहेंगे और अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग समय पर पांच से 12 एमएम तक बारिश की संभावना है. बताया कि जिले में मॉनसून का प्रवेश हो गया है. अगले एक सप्ताह तक जिले में मॉनसूनी मॉसम दिखने का अनुमान है. इस बीच कुछ घंटे धूप भी खिलेंगे, तो बीच-बीच में बारिश भी होने की संभावना भारत मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है. बता दें कि इस बारिश के बाद अब किसान आगामी धान की खेती की तैयारी में जुट गये हैं. खेतों की जुताई व बिचड़ा गिराने के काम में तेजी आ गयी है. लखनदेई नदी में नेपाल के पानी का हुआ प्रवेश

सीतामढ़ी. दो दिन की छिटपुट या आंशिक बारिश के बाद सूख चुकी शहर से गुजरने वाली लखनदेई नदी में जल प्रवाह होने लगा है. बताया जा रहा है कि नेपाल का पानी नदी में प्रवेश करने से नदी के जल में मामूली बढ़ोतरी हुई है. जलस्तर में आंशिक वृद्धि का सिलसिला जारी था. इधर, लखनदेई नदी में रेलवे पुल के नीचे से बना अस्थायी रास्ता पानी में डूब गया है. बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर पानी के अंदर समा चुके रास्ते से आवागमन करते दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन