डीएम के आश्वासन के बाद 51वें दिन अख्ता घाट पर आयोजित धरना समाप्त
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 18 Jun 2025 7:07 PM
प्रखंड के अख्ता घाट पर पुल निर्माण को लेकर आयोजित धरना 51वें दिन बुधवार को डीएम रिची पांडेय के पहुंच कर आश्वासन देने के बाद समाप्त हो गया.
सुप्पी. प्रखंड के अख्ता घाट पर पुल निर्माण को लेकर आयोजित धरना 51वें दिन बुधवार को डीएम रिची पांडेय के पहुंच कर आश्वासन देने के बाद समाप्त हो गया. धरना पर बैठे सूत्रधार सिकंदर महतो, राजनंदन गांधी, अनशनकारी प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के चेयरमैन सत्य नारायण सिंह समेत अन्य की उपस्थिति में डीएम ने पुल निर्माण विभाग के अधिकारी को दो दिन के अंदर एस्टीमेट बना कर उनके कार्यालय में सौंपने का निर्देश दिया. बताया गया कि पुल निर्माण विभाग द्वारा पुल निर्माण को लेकर 200 करोड़ राशि की योजना बनाई गई है. वहीं, बाद में सिकंदर महतो ने धरना को समर्थन देने के लिए शिवहर सांसद लवली आनंद, सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, रीगा विधायक व मंत्री मोतीलाल प्रसाद, भाजपा जिला प्रवक्ता हेमंत कुमार मिश्रा, राजद नेत्री ऋतु जायसवाल व भाजपा नेत्री नगीना देवी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










