ePaper

आवास योजना के मकान की चाबी मिलने के बाद खिल उठे 200 लाभार्थियों के चेहरे

Updated at : 20 Jun 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
आवास योजना के मकान की चाबी मिलने के बाद खिल उठे 200 लाभार्थियों के चेहरे

उप सभापति जय प्रकाश उर्फ जय किशोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान का कार्य पूरा होने पर लगभग 200 लाभार्थियो को मकान की चाबी सुपुर्द की गई.

विज्ञापन

पुपरी. स्थानीय नगर परिषद कार्यलय में शुक्रवार को उप सभापति जय प्रकाश उर्फ जय किशोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान का कार्य पूरा होने पर लगभग 200 लाभार्थियो को मकान की चाबी सुपुर्द की गई. कार्यक्रम के तहत सिवान में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लाभार्थियो को दिखाया गया. पीएम जैसे ही लाभार्थियो को चाबी देने का शुभारंभ किया गया. वैसे ही उप सभापति जयप्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, वार्ड पार्षद समेत अन्य के द्वारा नगर के लाभार्थियो को चाबी सुपुर्द किया गया. मकान पूर्ण होने पर मिले चाबी के बाद लाभार्थी काफी खुश नजर आ रहे थे. उप सभापति जय प्रकाश उर्फ जय किशोर व कार्यपालक पदाधिकारी श्री गोयल ने कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना सभी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के मामले में नगर परिषद गरीब लोगों को चिन्हित कर पीएम आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है. मौके पर वार्ड पार्षद दिनेश कसेरा, पप्पू मुरारी शिवहरे, नीरज दास, राकेश साह समेत नीरज मिश्रा, धर्मेन्द्र पाठक, गणेश्वर नाथ, रिंकू दास, मो जावेद, मो गुड्डू राइन, मो अफसर अली, अक्षय कसेरा लड्डू समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन