शौच करने गयी किशोरी की पोखर में डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव स्थित इस्लामपुर टोल में बुधवार को पोखर में शौच करने गयी एक किशोरी की मौत डूबने से हो गयी.
सुरसंड. थाना क्षेत्र के कुम्मा गांव स्थित इस्लामपुर टोल में बुधवार को पोखर में शौच करने गयी एक किशोरी की मौत डूबने से हो गयी. मृत किशोरी नसरा खातून (15 वर्ष) उक्त गांव के ही वार्ड संख्या एक निवासी खालिक शेख की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार, वह शौच करने पोखर के समीप गयी थी. जहां पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गयी. उसे डूबते देख वहां मौजूद कुछ महिलाएं शोर मचाना शुरू कर दी. डूबने की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने शव को पोखर से बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सपुअनि श्यामनंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की. वहीं मृतका के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. मुखिया प्रतिनिधि मो मोहसिन की पहल पर पुलिस ने शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए परिजन को सौंप दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




