Sitamarhi : रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के इंजीनियर की संदेहास्पद मौत
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

डीएवी रोड में भाड़े के मकान में रह रहे एक इंजीनियर की शनिवार की अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी.
विज्ञापन
पुपरी
. नगर के वार्ड संख्या 18 अंतर्गत डीएवी रोड में भाड़े के मकान में रह रहे एक इंजीनियर की शनिवार की अहले सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में लैब इंजीनियर के पद पर कार्यरत पटना जिला अंतर्गत मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी स्व रामरैन सिंह के पुत्र रवि शंकर सिंह की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. वह नगर स्थित डीएवी रोड में भाड़े के मकान में रहकर एनएच 527 सी सड़क निर्माण कार्य में लगे थे. शनिवार की सुबह इंजीनियर रविशंकर नीचे गिरा हुआ था. लोगों की नजर पड़ी. तब लोंगो के सहयोग से उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इंजीनियर की मौत की सूचना उसके परिवार को दी गयी. सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया. वहीं, सूचना मिलने पर सीओ रामकुमार पासवान, दारोगा मनोज कुमार द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा सकी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










