Sitamarhi: सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी का पुत्र बना आर्मी में लेफ्टिनेंट
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

Son of retired naval officer became lieutenant
विज्ञापन
सीतामढ़ी.
जिले के सोनबरसा प्रखंड के कचोर गांव निवासी सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी अरुण कुमार मिश्र के पुत्र गोपेंद्र कुमार मिश्र भारतीय सैन्य अकादमी से शनिवार को कमीशन प्राप्त कर आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुआ. उसके लेफ्टिनेंट चयनित होने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है. अपने पुत्र की सफलता पर माता पिता को गर्व है. पिता श्री मिश्र बताते हैं कि देश सेवा का अवसर सभी को नहीं मिलता. सौभाग्यशाली लोग देश सेवा कर सर्वोच्च सेवा करते हैं. अपनी मातृभूमि और जन्मभूमि की हिफाजत में सर्वस्व न्योछावर कर भारत माता और भारतीय को सुरक्षित रखते हैं. चयन पर मिथिला बिहारी ठाकुर, आग्नेय कुमार, शिवेंद्र मिश्रा, ब्रज भूषण सिंह ने इस सफलता पर बधाई दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










