Sitamarhi : 790 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Rakesh kumar raj
Updated:
विज्ञापन

छापेमारी कर 790 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
बैरगनिया
. थाने की पुलिस टीम ने सोमवार को आदमवान गांव स्थित ईंट उद्योग के पास छापेमारी कर 790 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि सात अन्य तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने इसकी पुष्टि की है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के मसहा आलम गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र राम प्रवेश राय के रुप में की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त छह साइकिलें भी जब्त की गयी है. शराब की उक्त खेप नेपाल के रौतहट जिले से तस्करी कर लायी गयी थी. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राकेश कुमार राज
राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










