Sitamarhi : 450 बोतल देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Rakesh Kumar Raj Updated At : 02 Aug 2025 6:57 PM
विज्ञापन
गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर के श्रीराम चौक के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
सुरसंड
. गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार की शाम नगर के श्रीराम चौक के समीप एसएच 87 पर नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 450 बोतल देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही बाइक को तेजी से भगाने के दौरान मनिहारा का सामान बेचने जा रहे एक साइकिल सवार को ठोकर मार दिया. जिसमें तस्कर व साइकिल सवार जख्मी हो गया. जख्मी तस्कर की पहचान नगर पंचायत वार्ड संख्या 14 निवासी रामबाबू महतो के पुत्र रंधीर कुमार के रूप में हुई है. उसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है. जबकि जख्मी साइकिल सवार कैलाश दास उक्त वार्ड का ही निवासी है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुअनि मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बरामद शराब व बाइक (बीआर 06 सीएन 2284) जब्त कर ली गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










