33 लीटर चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाजपट्टी थाना क्षेत्र की माधोपुर चतुरी में मद्य निषेध थाने की पुलिस ने 33 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
पुपरी. बाजपट्टी थाना क्षेत्र की माधोपुर चतुरी में मद्य निषेध थाने की पुलिस ने 33 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान माधोपुर चतुरी निवासी विपत मुखिया के रूप में की गयी है. पुलिस शराब को जब्त कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में जमादार गौरव कुमार के बयान पर मद्य निषेध थाना पुपरी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
शराब के नशे में मारपीट करने का आरोपित गिरफ्तार
सुरसंड. स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के वीरपुर वार्ड संख्या एक में शराब के नशे में हंगामा करने व परिवारजनों से बरबस गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि गृहस्वामिनी की शिकायत पर पीटीसी के सअनि बबलू कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार स्व ज्ञानंद महतो के पुत्र चंदेश्वर महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




